फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कंट्रोल रूम से होगी स्ट्रांग रूम की निगरानी, दो सुरक्षाकर्मी होंगे तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रश्नपत्रों की गोपनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक डाॅ. मुकेश अग्रवाल ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। राजकीय इंटर काॅलेज में बनाए गए परीक्षा नियंत्रण कक्ष से तो स्ट्रांग रूम की निगरानी होगी। इसके अलावा दो सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए जाएंगे। जिले में बनाए गए 154 परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापकों को इस बारे में जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


संयुक्त शिक्षा निदेशक डाॅ. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि जिला मुख्यालय के डबल लॉक स्ट्रांग रूम से प्रश्नपत्रों के सील्ड बॉक्स पुलिस अभिरक्षा में बंद वाहन से परीक्षा केंद्रों तक भेजे जाएंगे। यह प्रक्रिया जिला विद्यालय निरीक्षक, केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट को साैंपी जाएगी। परीक्षा केंद्र पर तीनों अधिकारियों की संयुक्त उपस्थिति में प्रश्नपत्रों को स्ट्रांग रूम की डबल लॉक अलमारी में सुरक्षित रखकर सील किया जाएगा।


प्रश्नपत्रों के वितरण की पूरी प्रक्रिया जिलाधिकारी से नामित अधिकारी की निगरानी में होगी। प्रश्नपत्र प्राप्ति की तिथि से ही सभी परीक्षा केंद्रों पर 24 घंटे, सातों दिन सीसीटीवी निगरानी और सशस्त्र पुलिसकर्मी तैनाती अनिवार्य की गई है। स्ट्रांग रूम के भीतर और बाहर नाइट विजन युक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे तथा लॉग बुक में हर गतिविधि का रिकॉर्ड रखा जाएगा।
विज्ञापन




स्ट्रांग रूम की चाॅबी स्टेटिक मजिस्ट्रेट की अभिरक्षा में रहेगी और उसे खोलने या सील करने की प्रक्रिया केवल केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की संयुक्त मौजूदगी में ही होगी। प्रश्नपत्रों के गोपनीयता भंग होन की स्थिति में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। जेडी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा 2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए जारी सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन हर स्तर पर सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें