फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महालक्ष्मी मंदिर में चार राज्यों की 150 महिलाएं करेंगी एकादशी उद्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। बल्केश्वर स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में श्री हरि बोल सेवा समिति 11वें एकादशी उद्यापन का आयोजन कराने जा रही है। इस तीन दिवसीय आयोजन में चार राज्यों की करीब 150 महिलाएं उद्यापन करेंगी। खाटू श्याम भजन संध्या आयोजित होगी। समिति ने बुधवार को कमला नगर के एक होटल में आमंत्रणपत्र का विमोचन करके यह जानकारी दी।
विज्ञापन

संस्थापक भोलानाथ अग्रवाल ने बताया कि 28, 29 और 30 जनवरी को कार्यक्रम का आयोजन होना है। इसमें मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान सहित प्रदेश के अलग-अलग शहरों से ऐसी करीब 150 महिलाएं सामूहिक एकादशी उद्यापन में शामिल होंगी, जो आर्थिक व अन्य कारणों से अपने उद्यापन को पूर्ण नहीं कर सकी हैं। अध्यक्ष केशव अग्रवाल और महामंत्री विक्की गर्ग ने बताया कि 29 और 30 जनवरी को सुबह 8 बजे दीप प्रज्ज्वलन के बाद 9 बजे एकादशी कथा होगी फिर आरती के बाद ब्राह्मण भोज होगा। एकादशी उद्यापन के लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं। इस दौरान रामप्रकाश अग्रवाल, वीके मित्तल, राजू बंसल, चंद्रेश गर्ग, अमित ग्वाला, सुमन गोयल, योगेश गुप्ता, विष्णु अग्रवाल, विनय वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें