फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से लड़ाई में हम हैं स्वास्थ्य विभाग के साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए अभिभावक स्वास्थ्य विभाग का सहयोग कर रहे हैं। उनके द्वारा सहमति पत्र देने से बच्चों के टीकाकरण की रफ्तार बढ़ी है। कॉलेजों में लगने वाले शिविरों में छात्र-छात्राएं बढ़ चढ़कर टीकाकरण करा रहे हैं।
विज्ञापन

शासन ने छात्र-छात्राओं के कोरोना टीकाकरण के निर्देश दिए हैं। इसके लिए प्रधानाचार्यों को अभिभावकों की सहमति अनिवार्य कर दी है। अभिभावकों द्वारा कॉलेजों में लगने वाले शिविरों में बच्चे के टीकाकरण के लिए अपनी सहमति दी जा रही है। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह का कहना है कि अभिभावक और छात्रों के सहयोग से ही महामारी पर विजय प्राप्त की जा सकती है।
डेढ़ लाख को लगा टीका
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 12 से 18 साल के डेढ़ लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का अब तक टीकाकरण हो चुका है। पांच से 12 साल के बच्चों के टीकाकरण के लिए तैयारियां चल रही हैं। वैक्सीन प्राप्त होते ही पांच से 12 साल के बच्चों का टीकाकरण शुरू हो जाएगा। स्वास्थ्य विभाग और स्कूलों में बच्चों के टीकाकरण को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

कोरोना ऐसा संक्रमण है जिसका बचाव ही उपचार है। टीकाकरण कराकर हम अपना और अपने पाल्यों का जीवन सुरक्षित कर सकते हैं। मैने और परिवार के लोगों ने टीकाकरण करा लिया है। घर में जो बच्चे हैं उनका भी टीकाकरण कराया जाएगा।
हरप्रसाद यादव, राजा का बाग।
तीसरी लहर में जो परेशानी देखी गई वह भविष्य में न आए इसके लिए टीकाकरण अभियान में सभी जुड़कर अपने बच्चों का टीकाकरण कराएं। मैने और मेरे बच्चों ने टीकाकरण करा लिया है आप भी अपने बच्चों का टीकाकरण अवश्य कराएं।
अरविंद सिंह चौहान, औडन्य पडरिया।
कोरोना महामारी के कारण मेरी दो साल की पढ़ाई प्रभावित हुई। अब जब मेरे टीकाकरण की बारी आई है तो मैं अपना टीकाकरण अवश्य कराऊंगा। मैने पहला डोज ले लिया है। दूसरा डोज भी समय से ले लूंगा और सुरक्षित रहूंगा।
चंदन यादव, रठेरा
सरकार ने पांच से 12 साल के बच्चों के टीकाकरण के लिए आदेश दिए हैं। मेरे परिजनों ने स्कूल में टीकाकरण के लिए सहमति दे दी है। जब शिविर लगेगा तो मैं टीकाकरण कराऊंगी। वैसे तो मुझे इंजेक्शन से डर लगता है, जीवन की रक्षा के लिए जरूरी है।
दिव्यांशी कुमारी, बरौली
कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी है। विभाग द्वारा गांव और स्कूलों में शिविर लगाए जा रहे हैं। सभी टीकाकरण अवश्य कराएं। जिन बच्चों ने पहला डोज ले लिया है वे दूसरा भी लें।
विज्ञापन

डॉ. पीपी सिंह, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें