फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लग गई मुहर...दीनदयाल संस्थान की परीक्षाएं 11 से

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने अपने आवासीय परिसर पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान के परीक्षा कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है। संस्थान की परीक्षाएं 11 दिसंबर से शुरू होंगी।
विज्ञापन


संस्थान की परीक्षा समिति के सदस्य डॉ. आयुष मंगल ने बताया कि बीए आर्ट्स की परीक्षाएं 11 दिसंबर से शुरू होंगी। जबकि अन्य पाठ्यक्रमों एमए अर्थशास्त्र, राजनीतिक विज्ञान और मास्टर्स इन ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट (एमएचआरएम) की परीक्षाएं 22 दिसंबर से प्रस्तावित हैं। इनकी अंतिम डेटशीट भी विश्वविद्यालय को भेजी जा रही है। जल्द ही पूरा परीक्षा कार्यक्रम औपचारिक रूप से जारी कर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कुछ विद्यार्थियों के आवेदन देर से जमा होने के कारण कार्यक्रम तैयार करने में देर हुई। अब सभी प्रक्रिया पूर्ण हो गई हैं। उधर, पहले से कार्यक्रम जारी कर चुके छलेसर कैंपस में फार्मेसी की परीक्षाएं 3 दिसंबर से शुरू हो चुकी हैं। सेठ पद्मचंद जैन संस्थान में बीबीए और एमबीए की परीक्षाएं 9 दिसंबर से शुरू हो रही हैं।
विज्ञापन

वहीं, यूनिवर्सिटी कंप्यूटर सेंटर के अंतर्गत बीसीए की परीक्षाएं भी हैं। विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों में दिसंबर माह से परीक्षाओं का सिलसिला तेज है। जल्द ही सभी विभागों का संपूर्ण कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें