फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दरगाह के सज्जादानशीं पीरजादा रईस मियां चिश्ती का निधन

विज्ञापन
पीरजादा रईस मियां चिश्ती के जनाजे में शामिल लोग फतेहपुर सीकरी
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह के सज्जादानशीन पीरजादा रईस मियां चिश्ती का बुधवार देर रात निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। उनके निधन से सूफी जगत, चिश्ती परिवार, जायरीन और क्षेत्र के लोगों में गहरा शोक व्याप्त है।
विज्ञापन

पुत्र अरशद फरीदी के अनुसार, पीरजादा रईस मियां चिश्ती ने बुधवार रात करीब 11:30 बजे लखनऊ के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। बृहस्पतिवार शाम असर की नमाज के बाद हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह परिसर में पार्थिव शरीर को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। अंतिम दर्शन और जनाजे में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से जायरीन, उलेमा, सूफी संत, जनप्रतिनिधि और सामाजिक-धार्मिक संगठनों के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीरजादा रईस मियां चिश्ती, हजरत शेख सलीम चिश्ती की 16वीं पीढ़ी के प्रत्यक्ष वंशज थे। करीब आठ दशकों तक उन्होंने दरगाह की परंपराओं का निर्वहन करते हुए सूफी विचारधारा, प्रेम, इंसानियत, भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश समाज तक पहुंचाया। उनका पूरा जीवन दरगाह की सेवा और मानवता की भलाई के लिए समर्पित रहा। उनके कार्यकाल में देश और विदेश की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने दरगाह पर जियारत की। विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों, राजनयिकों, प्रधानमंत्रियों और कई प्रमुख राजनीतिक नेताओं ने दरगाह पहुंचकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय नेता और अनेक गणमान्य व्यक्तियों का भी उनके साथ आत्मीय संबंध रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें