बाह में समाधान दिवस की शिकायत पर किसान को संशोधित खतौनी देते एसडीएम बाह
- फोटो : credit
बाह फतेहाबाद । संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को तहसीलों में सीडीओ समेत अन्य अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। सबसे ज्यादा जमीन से संबंधिक मामले सामने आए। वहीं बाह में किसानों को संशोधिक खतौनी उपलब्ध कराई गई।
बाह तहसील में एसडीएम संतोष कुमार शुक्ला ने लोगों की शिकायतें सुनीं। कुल 38 शिकायते आईं थी। मौके पर 4 का निस्तारण हो सका। प्रथमपुरा के दाऊदयाल ने खतौनी के कालम-2 में नाम दर्ज कराने की शिकायत की। एसडीएम ने मौके पर ही शिकायत का निस्तारण कराकर किसान काे खतौनी की नकल प्रदान की। दर्ज शिकायतों में सर्वाधिक 16 शिकायतें जमीन के विवाद की रहीं। पुलिस की 5, विकास और विद्युत विभाग की4-4, आपूर्ति विभाग की 3 शिकायतें रहीं। इस दौरान तहसीलदार संपूर्ण कुलश्रेष्ठ, नायब तहसीलदार दयाचंद पौरुष आदि रहे।
फतेहाबाद में मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह के सामने कुल 34 शिकायतें आईं। इनमें से तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। सारंगपुर की प्रधान संगीता देवी ने बंजर देव स्थल की जमीन पर कब्जे की शिकायत की। मौके पर उपजिलाधिकारी स्वाती शर्मा आदि अधिकारी मौजूद रहे।
खेरागढ़ में एसडीएम ऋषि राव के सामने 50 शिकायतें आईं। मौके पर सिर्फ 8 का निस्तारण हो सका। इस दौरान कई विभाग के अधिकारी भी नदारद रहे। मौके पर तहसीलदार सतेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार आदि मौजूद रहे।