फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मिनी मैराथन से आज होगी सांसद खेल स्पर्धा की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में 21 से 25 दिसंबर तक सांसद खेल स्पर्धा के आयोजन होंगे। शुभारंभ रविवार को मिनी मैराथन से होनी है। सुबह 6 बजे खेल प्रेमी और शहरवासी रामलीला मैदान पर पहुंचकर इसमें शामिल होंगे।
विज्ञापन

ब्रज क्षेत्र कार्यालय में शनिवार को हुई बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने यह जानकारी दी। खेल महोत्सव के समन्वयक दिगंबर सिंह धाकरे ने बताया कि मिनी मैराथन रामलीला मैदान से पुरानी मंडी, फूल सैयद चौराहा, कंपनी बाग होते हुए एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम तक होगी। इसके बाद एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम पर खेल स्पर्धा के पहले दिन 12 प्रकार के खेलो में खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। पूरे आयोजन में करीब 50 हजार खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान महापौर हेमलता दिवाकर, विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, महेश शर्मा, राजकुमार गुप्ता, मुनेंद्र जादौन, गौरव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें