फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आमने-सामने हुई बात तो दूर हुई नाराजगी

Tue, 30 Jan 2024 05:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आमने-सामने हुई बात तो दूर हुई नाराजगी
विज्ञापन

थाने से विवाद निस्तारण के बाद साथ गए दंपती
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। घरेलू विवाद के बाद पति से नाराज होकर शिकायत देने वाली महिला का सोमवार को थाने में पति से आमना सामना हुआ। दोनों के बीच बातचीत हुई तो कुछ ही देर में गिले शिकवे दूर हो गए। विवाद का निस्तारण होने के बाद दंपती थाने से हंसी खुशी घर चले गए।
विज्ञापन

भोगांव क्षेत्र के गांव बरा सूरजपुर निवासी सुरेंद्र सिंह ने पुत्री रंजना की शादी थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव किशोरपुर निवासी प्रदीप के साथ तीन वर्ष पूर्व की है। दंपती के बीच विवाद हुआ और कुछ समय पहले घर से निकाले जाने का आरोप लगाते हुए रंजना मायके चली गई थी। इसके बाद रंजना के परिजन ने थाने में प्रदीप के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की थी। पुलिस ने जांच की और सोमवार की शाम प्रदीप व उसके परिजन को थाने पर बुलाया। वहां दोनों पक्ष की बात को सुना गया और पता चला कि घरेलू विवाद के चलते दंपती के बीच दूरियां बनीं हैं। पति पत्नी के बीच बातचीत कराई और कुछ ही समय में उनके बीच अनबन भी दूर हो गई। दंपती के बीच सुलह होने के बाद परिजन भी तैयार हो गए। सके बाद दंपती हंसी खुशी के साथ गांव किशोरपुर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें