फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नफरत की राजनीति से देश हो रहा तबाह

Tue, 30 Jan 2024 05:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
नफरत की राजनीति से देश हो रहा तबाह
विज्ञापन


भारत जोड़ो यात्रा का कांग्रेस कार्यालय पर समापन हुआ

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। कांग्रेस की प्रदेश सचिव/जिला प्रभारी अर्चना राठौर ने कहा कि भाजपा की नफरत की राजनीति से देश तबाह हो रहा है। केंद्र की भाजपा सरकार ईडी का जमकर दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लोगों का समर्थन मिल रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का सत्ता से हटना तय है। प्रदेश सचिव मंगलवार को मंडी धर्मदास स्थित कांग्रेस कार्यालय में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन पर बोल रही थीं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में जिले में भी विकासखंड स्तर पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली गई। यात्रा में जिले के पदाधिकारियों सहित कांग्रेस के ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता शामिल हुए। ब्लॉक स्तर पर निकाली गई यात्राओं का मंगलवार को कार्यालय पर स्वागत के साथ समापन हुआ है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटें। भाजपा सरकार से देश और प्रदेश के लोग तंग आ चुके हैं।
विज्ञापन


प्रदेश सचिव ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई और बेरोजगारी नहीं रोक पा रही है। युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। महिला अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। भाजपा की केंद्र सरकार सीबीआई और ईडी का प्रयोग विरोधी दलों के नेताओं को परेशान करने में कर रही है। जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कहा कि कांग्रेस बूथ स्तर तक मजबूत है। संगठन की मजबूती से ही कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाएंगे। कार्यक्रम के अंत में रामधुन के साथ यात्रा का समापन हुआ।
विज्ञापन


पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। शहर अध्यक्ष अजय दुबे, मनोज कुमार शाक्य, गोपाल कुलश्रेष्ठ, अरविंद तिवारी, पूरनचंद्र चतुर्वेदी, विकास मिश्रा, अनिल पालीवाल, कृष्ण बहादुर उपाध्याय, कैलाश उपाध्याय, सहाबुद्दीन, फरीद अली, पंकज सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें