बाह: बेनतीजा रही प्रशासन और भाकियू नेताओं की वार्ता, अटेर पुल शुरू कराने की मांग को लेकर चौथे द
बाह। मध्य प्रदेश के भिंड एवं उत्तर प्रदेश के जैतपुर को जोड़ने वाले चंबल नदी के अटेर पुल पर 3 साल पहले बंद हुए आवागमन को फिर से शुरू कराने के लिए रविवार को चौथे दिन भी भारतीय किसान यूनियन (सर्वोदय) का नंदगवा में धरना जारी रहा। धरना स्थल पर वन विभाग की टीम के साथ बाह के नायब तहसीलदार दयाचंद पौरुष पहुंचे और धरना दे रहे भाकियू नेताओं से समस्या के समाधान को लेकर सुझाव मांगे, लेकिन भाकियू नेता आवागमन शुरू कराने की जिद पर अड़े थे, लिहाजा बात नहीं बन सकी।
जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि आवागमन शुरू न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन में जितेंद्र सिंह तोमर, रामदत्त वर्मा, राजीव सिंह यादव, धीरज सिंह राठौड़, रवि वर्मा, ब्रजकिशोर, विश्वदीप भदौरिया, आशू बरुआ, श्रीनिवास मिश्रा, अवनीश मिश्रा, रामप्रकाश, पूरन सिंह, गुड्डू यादव, संदीप कुशवाह, मोहन सिंह कुशवाह, राजीव भदौरिया, योगेश शर्मा, सचिन पुरवंशी आदि रहे।