फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फरियादियों की समस्याओं का त्वरित किया जाए निस्तारण

Sun, 29 Dec 2024 12:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। शनिवार को जिले के सभी थानों पर थाना समाधान दिवस लगाया गया। डीएम, एसपी ने थाना सहावर में फरियादियों की शिकायतों को सुना। अधिकारियों को निर्देश दिए कि फरियादियों की शिकायतों का गुणवत्ता के त्वरित निस्तारण किया जाए। पीड़ित को मुख्यालय तक पर चक्कर न काटने पड़ें।
विज्ञापन


समाधान दिवस में डीएम मेधा रूपम, एसपी अंकिता शर्मा ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। डीएम, एसपी के समक्ष फरियादियों द्वारा राजस्व विभाग एवं पुलिस से संबंधित 11 शिकायतें दर्ज कराई गई। जिसमें तीन का तुरंत मौके पर निस्तारण किया। डीएम ने अधिकारियों ने शेष शिकायतों के लिए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि थाना समाधान दिवस के दौरान प्राप्त होने वाली शिकायतों को गंभीरतापूर्वक लें और प्राथमिकता के आधार पर उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा डीएम ने थाना समाधान दिवस के रजिस्टर का अवलोकन कर पूर्व में प्राप्त हुई शिकायतों के निस्तारण की स्थिति को भी परखा।
विज्ञापन

एसडीएम अंजली गंगवार, सीओ शाहिदा नसरीन, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवेश राणा मौजूद रहे। इसके अलवा सदर कोतवाली, थाना ढोलना, कोतवाली सोरों, थाना सहावर, कोतवाली गंजडुंडवारा, पटियाली, थाना सुन्नगढ़ी, थाना सिकंदपुर वैश्य, थाना सिढ़पुरा, थाना अमांपुर में भी थाना समाधान दिवस में पहुंचे अधिकारियों ने फरियादियों की शिकयतों को सुनकर उनका निस्तारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें