फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एक साथ दो परीक्षाओं का दबाव, प्राचार्य ने लिखा विवि को पत्र

Sun, 24 May 2026 02:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की विधि एवं बीएड परीक्षाओं के बारे में आगरा कॉलेज प्रशासन ने परीक्षा नियंत्रक को पत्र भेजकर सीमित क्षमता में परीक्षा कराने की बात कही है।
विज्ञापन


प्राचार्य प्रो. सीके गौतम ने कहा है कि विश्वविद्यालय की ओर से 23 मई से ग्रीष्मावकाश घोषित किया जा चुका है, वहीं स्टॉफ क्लब भी अवकाश के दौरान परीक्षाएं कराने का विरोध कर रहा है। विश्वविद्यालय ने एलएलबी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष और बीएएलएलबी प्रथम से पंचम वर्ष तक की संस्थागत एवं पूर्व परीक्षाओं के लिए कॉलेज को नोडल केंद्र बनाया है। ऐसे में महाविद्यालय केवल 1200 से 1300 परीक्षार्थियों की परीक्षा कराने में सक्षम है।

इसके साथ ही बीएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं के लिए भी कॉलेज को नोडल केंद्र नामित किया गया है। इस संबंध में भेजे गए दूसरे पत्र में प्राचार्य ने कहा है कि दोनों परीक्षाओं का दबाव एक साथ होने के कारण महाविद्यालय केवल 300 से 400 बीएड परीक्षार्थियों की परीक्षा कराने की स्थिति में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें