फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पीठासीन अधिकारियों न सीखीं मतदान की बारीकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के सुदिती ग्लोबल एकेडमी में सोमवार को निकाय चुनाव के लिए प्रथम प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। इसमें पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी प्रथम को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में सीडीओ विनोद कुुमार और एडीएम रामजी मिश्र ने कार्मिकों से संवाद कर उन्हें जागरूक किया। सीडीओ विनोद कुमार ने प्रत्येक कमरे में जाकर कार्मिकों से बात की। उन्होंने कहा कि आप सबने इससे पूर्व कई निर्वाचन प्रक्रियाओं को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराया है। आप सब योग्य, अनुभवी हैं फिर भी यदि आपके मन में मतपेटिका को खोलने, बंद करने, सील करने को लेकर कोई आशंका हो तो उसे दूर कर लें। ताकि मतदान के समय किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि पीठासीन अधिकारी अपनी अहमियत समझें और प्रशिक्षण के दौरान मतदान सें संबंधित सभी आवश्यक प्रक्रियाओं के संबंध में बारीकी से जानकारी करें।
विज्ञापन

पीठासीन अधिकारी पोलिंग पार्टी के अन्य कार्मिको के साथ समन्वय स्थापित कर कुशलता पूर्वक निष्पक्ष
ढंग से नगर निकाय निर्वाचन की मतदान प्रक्रिया को कराएं।
उन्होंने कहा कि सबसे अहम भूमिका पीठासीन अधिकारी, मतदान कार्मिकों की होती है। इसलिए सामान्य कार्यों, लिफाफे पैकिंग, सीलिंग, मतदान अभिकर्ताओं के दायित्वों आदि के बारे में प्रत्येक मतदान कार्मिक को जानकारी होना जरूरी है। मतदान कार्मिकों में उनके दायित्वों के प्रति उदासीनता के चलते मतदान प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। इसलिए सभी मास्टर ट्रेनर्स, पीठासीन, मतदान अधिकारियों को प्रत्येक गतिविधि से वाकिफ करा दें। बार-बार मतपेटिका को खोलने और बंद करने का अभ्यास कराएं।
एडीएम रामजी मिश्र ने कहा कि पीठासीन अधिकारी को मतदान प्रक्रिया के दौरान विधिक शक्तियां प्राप्त हैं। बूथ के अंदर पीठासीन अधिकारी द्वारा लिया गया निर्णय मान्य होगा। पूरी टीम निष्पक्ष रहकर मतदान प्रक्रिया को पूर्ण कराने में अपनी भूमिका अदा करे। उन्होंने कहा कि मतदान सामग्री प्राप्त करने के बाद उसका सूची से मिलान जरूर कर लें। निर्वाचन सामग्री में मुख्य रूप से दो गोदरेज टाइप मतपेटी, निर्वाचक नामावली की अभिप्रमाणित तीन प्रतियां, सादा पेपर सील, ब्रास सील, एरोक्रॉस मार्क्ड रबर सील, अमिट स्याही, बैलेट पेपर आदि उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

आचार्य ग्राम्य विकास संस्थान धीरेंद्र कुमार ने कार्मिकों को सब टेंडर, चैलेंज वोट के बारे में जानकारी दी। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर वीरेंद्र कुमार मित्तल, जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा, प्रबन्ध निदेशक सुदिति ग्लोबल एकेडेमी डॉ. राम मोहन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें