फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षित जमीन पर रसूखदारों ने कब्जा किया

विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर डीएम को ज्ञापन देने जाते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता व अन्य - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट के तिकोनिया पार्क में धरना दिया। डीएम को ज्ञापन देकर तहसील भोगांव के गांव धनमऊ में सरकारी जमीन पर रसूखदारों द्वारा किए गए कब्जे को पैमाइश कराकर हटवाने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि धनमऊ में सरकार के नाम सुरक्षित जमीन है। जो राजस्व अभिलेखों में भी सरकार के नाम से दर्ज है। इस जमीन की राजस्व कर्मियों द्वारा पैमाइश भी की जा चुकी है।
इस जमीन पर गांव के कुछ रसूखदारों ने कब्जा कर लिया है। तहसील में शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से रसूखदारों के हौंसले बुलंद हैं। कब्जा करने के बाद रसूखदार लोग इसी जमीन पर निर्माण करना चाहते हैं। ज्ञापन में सरकारी सुरक्षित जमीन की पैमाइश कराकर कब्जा हटवाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौकेे पर जिलाध्यक्ष रामबाबू सिंघानिया, सुग्रीव सिंह, मगनलाल, ओमकार, मुकेशचंद्र, राजेंद्र सिंह, सुरेशचंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें