फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तालाब उफनाने से गांवों की गलियां जलमग्न, घरों में घुसा पानी

विज्ञापन
फतेहाबाद फोटो।तहसील फतेहाबाद के गांव सलेमपुर मुड़िया में गलियों में भरी पानी में निकलर लोगों से
विज्ञापन
आगरा।
विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश ने गांव-कस्बों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सफाई नहीं होने से तालाब उफन गए हैं। कई गांवों और कस्बों की गलियों और घरों में बारिश और तालाब का पानी भर गया है। लोगों को पानी से होकर आना-जाना पड़ रहा है। वहीं सांप-बिच्छुओं के घरों में घुसने का खतरा भी बढ़ गया है।
फतेहाबाद
के गांव सलेमपुर मुड़िया का तालाब ओवरफ्लो होने से गांव की गलियां जलमग्न हैं। करीब 35 परिवारों के घरों के सामने कई फीट तक पानी भर गया। गांव के प्रमोद उपाध्याय, अरविंद, अजय, विजय, हजारी, ओम बाबू, करुआ, धर्मेंद्र, प्रवीण, इंद्रदेव, अमित, विवेक, हरिओम, आकाश, विकास, महाराज सिंह, हरेंद्र, शिवकुमार, रामकुमार समेत कई परिवार जलभराव से प्रभावित हैं। कई घरों के सामने कई फीट तक पानी भरा है, जबकि कुछ मकानों के अंदर भी पानी घुस गया है। बुधवार को सलेमपुर मुड़िया गांव में पहुंचीं सपा नेत्री रूपाली दीक्षित ग्रामीणों की समस्या देखी।
विज्ञापन

वहीं, बाह के मिड़कौली गांव में बुधवार को हुई बारिश के चलते उफनाए तालाब का पानी गलियों और घरों तक भर गया है। इतना ही नहीं तालाब का पानी गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में पहुंच गया। कक्षों तक में पानी बहने लगा था। स्कूल तलैया बना दिख रहा था। वहीं, फरैरा गांव में तालाब के उफान का पानी गलियों और घरों में तो भरा ही है। सचिवालय में भी घुसे पानी से तलैया जैसे हालात पैदा हो गए हैं। बारिश के चलते बाह थाना परिसर, महिला अस्पताल परिसर एवं जूनियर हाईस्कूल मैदान परिसर में भी बारिश का पानी भरने से लोगों को परेशानी हुई। पानी की निकासी न होने की वजह से उदयपुर कला, धनियापुरा, धोबई गांव के तालाब का पानी गलियों और घरों तक भर गया है। उधर, जैतपुर क्षेत्र में बुधवार को दूसरे दिन भी झमाझम बारिश के दौरान जैतपुर-नंदगवा मार्ग पर पेट्रोलपंप के पास ट्रांसफाॅर्मर और शीशम का पेड़ भी टूटकर सड़क पर गिर गया, जिससे मार्ग पर जाम लग गया। इससे डेढ़ घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। इधर, मंगलवार रात तेज हवा के साथ हुई बारिश में जरार में बिजली की लाइन पर पेड़ टूट गिरा, जिससे लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। संवादबुरहरा के मुख्य मार्ग पर महीनों से जलभराव
खेरागढ़। विकास खंड के गांव बुरहरा में मुख्य मार्ग पर लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। सड़क पर भरे गंदे और कीचड़युक्त पानी के कारण ग्रामीणों के साथ अन्य गांवों के राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल निकासी कराने और सड़क को जलभराव से मुक्त कराने की मांग की है। बीडीओ परवेज आलम ने बताया कि जल्द सचिव से मौके का निरीक्षण करा कर जलनिकासी कराकर समाधान कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


दीवारों में आई सीलन, मकान का छज्जा गिरा, परिवार बाल-बाल बचा
पिनाहट। ब्लॉक क्षेत्र में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। नयावास, करकोली, पुरा हुसैनपुरा समेत कई गांवों के तालाब लबालब भर गए हैं। ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, चंबल घाट का पहुंच मार्ग कीचड़ में तब्दील होने से यात्रियों और ग्रामीणों को हाथ में जूते-चप्पल लेकर मोटर बोट तक पहुंचना पड़ रहा है। उधर, ग्राम पंचायत नगला दलेल में बारिश और तालाब के पानी से आई सीलन के कारण रामनरेश जादौन के मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। परिजन बाल-बाल बचे। रामनरेश ने बताया कि मकान के पास स्थित तालाब बारिश से लबालब भर गया है, जिससे दीवारों में सीलन आ गई और छज्जा गिर गया। वहीं, थाना बसई अरेला क्षेत्र की ग्राम पंचायत कांकर खेड़ा के उपगांव पुरा टीकम सिंह निवासी श्रीनिवास का मकान मंगलवार की रात बारिश के कारण ढह गया। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य कमरे के बजाय बरामदे में सो रहे थे, जिससे जनहानि नहीं हुई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें