फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में किशोरी से दुष्कर्म: भाई मानकर जिसे राखी बांधने गई थी, उसी ने लूटी अस्मत, मुकदमा दर्ज

Thu, 02 Sep 2021 07:41 PM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

दस वर्षीय बालिका जब घर पहुंची तो लहूलुहान हालत में थी। पीड़ित बालिका ने आपबीती बताई तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। जिस युवक पर इतना भरोसा था उसी युवक ने बालिका के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षाबंधन के दिन आगरा के बाह क्षेत्र के गांव में 10 वर्षीय बालिका जिस पड़ोसी भाई को राखी बांधन गई थी। उसी युवक ने बालिका को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दुष्कर्म किया। खून से लथपथ बालिका के घर आने पर उसे फिरोजाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने दुष्कर्म होने की जानकारी परिजनों क दी। मंगलवार को परिजनों ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

बालिका के परिजनों ने बताया कि खून से लथपथ बालिका ने घर आने पर डर के मारे कुछ नहीं बताया। पर, उसकी हालत बिगड़ने लगी। रक्तस्राव होता देख इलाज के लिए अस्पताल गए। जहां इलाज करने वाले चिकित्सक ने दुष्कर्म होने की बारे में बताया। इसके बाद बालिका से पूछने पर उसने पड़ोसी युवक की करतूत के बारे में बताया। इंस्पेक्टर बाह विनोद कुमार पवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी संतोष की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें