फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नई वोटर लिस्ट और आईडी में नहीं होगी मतदाता की धुंधली तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। चुनाव के दौरान वोटर लिस्ट या वोटर आईडी में धुंधली तस्वीर की परेशानी अब नहीं रहेगी। एसआईआर के बाद जारी होने वाली अंतिम सूची में हर मतदाता की साफ तस्वीर लगी होगी। इससे मतदान के समय उसकी पहचान करने में आसानी होगी। इसके लिए सभी बीएलओ को सोमवार को सूरसदन प्रेक्षागृह में प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

जिले के सभी ईआरओ, एईआरओ तथा सुपरवाइजरों को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के ड्राफ्ट रोल के प्रकाशन के बाद नोटिस की प्रक्रिया व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए प्रशिक्षण दिया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद एम बंगारी ने कहा कि नामावली में जिन मतदाताओं की फोटो स्पष्ट नहीं है, उनकी नवीन एवं स्पष्ट फोटो संबंधित प्रपत्रों के साथ अनिवार्य रूप से अपलोड कराई जाए। साथ ही जिन मतदाताओं की फोटो उपलब्ध नहीं है, उनके लिए बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) के साथ समन्वय स्थापित कर फोटो अपलोड कराए जाएं। दावे एवं आपत्तियां प्राप्त कर उनका समयबद्ध निस्तारण करने को कहा।

6 फरवरी से पहले करें नए मतदाता के लिए आवेदन
डीएम ने कहा कि ऐसे पात्र नागरिक जो 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष के हो चुके हैं, वह 6 फरवरी से पहले अपने बूथ पर बीएलओ को फॉर्म 6 भरकर दे सकते हैं। इसके अलावा शिफ्ट मतदाता या अन्य संशोधन के लिए नागरिक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने के लिए फार्म- 6ए, 7 या 8 भरकर जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन


एप में दिखेगी लंबित समस्या
हर बीएलओ को उसके लॉगिन अकाउंट में किसी भी आपत्ति या मतदाता की समस्या ऑनलाइन ही दिखेगी। एप के माध्यम से ही कॉल कर उसे मतदाता से संपर्क करना होगा। संपर्क न करने और निस्तारण न करने पर वह तब तक लंबित रहेगा जब तक मतदाता से बात न हो जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें