एसआईआर: बटेश्वर के अटल संकुल केन्द्र में बीएलओ और सुपरवाइजर को दिया गया प्रशिक्षण
बाह। मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी होते ही बटेश्वर के अटल संकुल केन्द्र में मंगलवार को बाह विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ और सुपरवाइजर को आगे की प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया। विधानसभा क्षेत्र बाह में 361 बूथ हैं, 339350 मतदाता थे। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) में बीएलओ द्वारा 282060 मतदाता डिजिटाइज्ड किए गये थे। बीएलओ द्वारा तैयार सूची के मुताबिक 6702 मतदाता मृतक, 33469 मतदाता सिफ्टेड, 3437 मतदाता डुप्लीकेट, 13389 मतदाता अनुपस्थित थे। 22534 मतदाताओं की मैपिंग नहीं हुई थी।
एसडीएम बाह संतोष कुमार शुक्ला ने बताया जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हुई है, वे अपने बीएलओ को फॉर्म 6 भरकर मैपिंग घोषणा पत्र के साथ बीएलओ के समक्ष 6 फरवरी तक प्रस्तुत कर सकते हैं। जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हुई है, उनको नोटिस जारी किए जाएंगे। सुनवाई के लिए तहसील में 16 मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गये हैं। मजिस्ट्रेट बाह, पिनाहट, जैतपुर ब्लॉक मुख्यालय, पिनाहट नगर पंचायत, बाह नगर पालिका में सुनवाई करेंगे। बीएलओ और सुपरवाइजर को 6 फरवरी तक अपनाई जाने वाली प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान तहसीलदार संपूर्ण कुलश्रेष्ठ, नायब तहसीलदार दयाचंद पौरुष, सुधीर गिरी, बीडीओ नीरज तिवारी, खंड शिक्षा अधिकारी अमरनाथ, शेष बहादुर सरोज, उमेश गौतम, सुपरवाइजर सत्यप्रकाश मौर्य, हरीशंकर राजपूत, राजीव त्रिपाठी, सतीश बाबू, शिवकुमार शर्मा, अमित कुमार, सतेन्द्र उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
एसआईआर: बटेश्वर के अटल संकुल केन्द्र में बीएलओ और सुपरवाइजर को दिया गया प्रशिक्षण