फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवती की मौत की गुत्थी उलझी, खेत में पड़ा मिला था शव

Sun, 02 Apr 2023 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज। सुन्नगढ़ी थाना क्षेत्र के फतेहपुर रारा गांव में शौच के लिए घर से निकली युवती की लाश शनिवार की शाम झाड़ियों में फेकी मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अभी तक मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। परिवार के सदस्यों द्वारा कोई आरोप न लगाए जाने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट न आने से युवती के मौत की गुत्थी उलझी हुई है। पुलिस हत्या और आत्महत्या को लेकर जांच पड़ताल कर रही है।
मौत का शिकार युवती अनीता (18) पुत्री जयसिंह निवासी फतेहपुर रारा थाना सुन्नगढ़ी हुई। बताया गया कि सुबह करीब 6:30 बजे युवती घर से शौच के लिए गई थी, लेकिन वापस नहीं आई। काफी देर तक वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजन गांव के बाहरी इलाके की ओर खेतों में युवती को तलाश कर रहे थे तभी झाडिय़ों में उसका शव पड़ा मिला। युवती के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं थे। उसके गले पर ही निशान था। पुलिस ने शव बरामद करके पोस्टमार्टम को भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला दबने से मौत होना स्पष्ट हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी मौत की गुत्थी उलझी हुई है। क्योंकि युवती ने आत्महत्या की तो खेत में कैसे की। परिजनों ने भी किसी के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया है और न ही तहरीर दी है। ऐसी स्थिति में पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं लोगों के बीच तरह तरह के सवाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
- शौच को गई युवती का शव खेत संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। युवती के मौत के कारणों की जांच की जा रही है। अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। इस बात की भी संभावना है कि युवती ने आत्महत्या कर ली है। जांच में जो भी परिणाम आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी- राजीव यादव, इंस्पेक्टर, सुन्नगढ़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें