फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दीपक की मौत का राज जल्द खुल सकता, पुलिस पहुंची गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। खंदौली में दीपक (22) की मौत का राज पुलिस जल्द खोल सकती है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस टीम रविवार को गांव पहुंची। शव मिलने वाले स्थान की जांच की और परिवार के लोगों से बात भी की।
विज्ञापन

रामनगर, खंदौली निवासी वीरेश कुमार दीक्षित थाने के चौकीदार हैं। वह शुक्रवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने अमर उजाला टीम को बताया था कि बेटा दीपक 14 अगस्त की शाम को घर से निकला था। इसके बाद लापता हो गया। 16 अगस्त शाम को उसका शव घर से 500 मीटर की दूरी पर स्थित पोखर के किनारे पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत आया था साथ ही उसके गुप्तांग पर चोट थी। पिता ने हत्या का आरोप लगाया था। उनकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। पुलिस ने पिता से मोबाइल का डाटा निकलवाने के लिए पांच हजार से अधिक कीमत की हार्ड डिस्क भी मंगवाई थी। इसके बावजूद कुछ नहीं किया। उन्होंने पुलिस आयुक्त से न्याय की गुहार लगाई थी। इस मामले को अमर उजाला ने 6 सितंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसका असर हुआ है कि घटना स्थल पर रविवार को पुलिस पहुंची। दीपक की लाश कहां मिली थी? यह देखा गया। इसके साथ ही यह भी पता किया गया कि परिवार की कोई रंजिश तो नहीं है। पिता से पूछताछ की गई। पुलिस ने मोबाइल की कॉल डिटेल और डाटा भी निकलना शुरू कर दिया है।

हार्ड डिस्क देने के मामले की भी जांच

एसीपी एत्मादपुर देवेश सिंह ने बताया कि युवक की मौत की जांच कराई जा रही है। पीड़ित ने थाने में हार्ड डिस्क देने का भी आरोप लगाया है। इस संबंध में भी पड़ताल की जा रही है। मामले की पुष्टि होने पर रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें