फतेहाबाद। सांसद राजकुमार चाहर ने रविवार को पूठपुरा स्थित नितिन वर्मा के पेट्रोल पंप पर तथा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने नगर पंचायत कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी। उसके बाद सासंद ने फतेहाबाद के गांव लालपुरा में एसआईआर फॉर्म भरने को लेकर लोगों को जागरूक किया।
सांसद ने कहा कि सभी आवश्यक प्रपत्रों को सही तरीके से भरें, मांगे गए दस्तावेज निर्धारित तिथि के भीतर जमा करें तथा मतदाता सूची में अपने नाम की विधिवत पुष्टि करें। उन्होंने ग्रामीणों को मतदाता सूची में नया नाम जोड़ने, संशोधन कराने तथा आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने की पूरी प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक समझाया।
इस दौरान पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा,कृष्णपाल सिंह,आरपी चौहान,सतेंद्र बरुआ,मुन्ना लाल शर्मा लम्बर,रविन्द्र बघेल,राजीव जैन आदि उपस्थित रहे।