फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रेलवे ने लखनऊ में जीता मैच, आगरा के अक्षत व राहुल चमके

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए लखनऊ में क्रिकेट मैच खेले जा रहे हैं। रविवार को रोमांचक मुकाबले में रेलवे ने असम को तीन विकेट से हराकर जीत हासिल की। इस जीत में आगरा के अक्षत व राहुल का प्रदर्शन दमदार रहा।
विज्ञापन


रेलवे की ओर से खेलते हुए आगरा के हरफनमौला अक्षत पांडे ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने एक छक्का और तीन चौकों की मदद से सर्वाधिक 36 रन बनाए। अक्षत ने दबाव की स्थिति में टीम की पारी को संभाला। अक्षत ने एक विकेट भी प्राप्त किया। आगरा के एक अन्य तेज गेंदबाज राहुल शर्मा ने चार ओवर में सिर्फ 24 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। रेलवे ने तीन विकेट से मैच जीत लिया। पूर्व आईपीएल खिलाड़ी केके उपाध्याय ने अक्षत-राहुल की इस सफलता को उत्साहजनक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें