फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर से लापता जवान ताजगंज में पकड़ा गया

Sun, 12 Apr 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजगंज के ताज गेस्ट हाउस में पुलिस ने शनिवार रात को छापा मारकर सेना के जवान को हिरासत में लिया। उसके पास से सैन्य उपकरण, बुलट प्रूफ जैकेट और गोपनीय दस्तावेज बरामद हुए। पुलिस ने जवान को सेना पुलिस के हवाले कर दिया। उसकी गतिविधियों को संदेहास्पद मानते हुए सेना पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को शनिवार को सूचना मिली की बसई चौकी के पीछे स्थित एक गेस्ट हाउस में ठहरे व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध हैं। तब सीओ सदर असीम चौधरी की अगुवाई में पुलिस ने वहां छापा मारा। यहां से खुद को मैनपुरी का बताने वाला एक व्यक्ति को पकड़ा गया। उसने पुलिस को बताया कि वह सेना में है और श्रीनगर में तैनात है। उसके पास से अंडरग्राउंड एंटी माइंस डिटेक्टर, बुलट प्रूफ जैकेट और सेना से जुड़े दस्तावेज मिले। सूत्रों ने बताया कि जवान करीब आठ दिन पहले अपनी ब्रिगेड से निकला था। तब से लौटा नहीं था। पुलिस ने पूछताछ के बाद सेना पुलिस को सूचना दी। आर्मी इंटेलीजेंस और सेना पुलिस जवान को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गए। सूत्रों के मुताबिक यह जवान मैनपुरी से दो दिन पहले ही यहां आया था। सीओ सदर असीम चौधरी ने बताया कि जवान अपनी ब्रिगेड से ऊधमपुर जाने के लिए निकला था, लेकिन पत्नी के बीमार होने के कारण मैनपुरी चला गया। वहां से आगरा आया। उसके पास मूवमेंट आर्डर मिला है या नहीं, यह जानकारी नहीं हो सकी है।  

आटोचालक या साथी
पुलिस ने होटल के कमरे से ताजगंज के एक अन्य व्यक्ति को भी पकड़ा था। उसने खुद को आटो चालक बताया। कहा कि वह जवान को नहीं जानता, बस उसे होटल छोड़ने आया था। पुलिस ने उसे भी सेना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें