बाह की कैनरा बैंक में किसान का झोला काटकर पार किये 50 हजार,खाते से निकालकर झोले में रखली थी 500-500 के नो?
- फोटो : Agra Dehat
बाह। मंगलवार दोपहर केनरा बैंक परिसर में किसान का झोला काटकर बदमाशों ने पचास हजार रुपये पार कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस को वारदात की सीसीटीवी फुटेज मिल गई है। पुलिस बदमाशों का पता लगाने में जुटी है।
पुरा सुंसार गांव के किसान रामलाल ने पुलिस को बताया कि केनरा बैंक के खाते से उन्होंने एक लाख रुपये निकाले थे। उन्होंने 500-500 के नोटों की दो गड्डी झोले में रख ली। दूसरे काउंटर पर चेक जमा कर रहे थे। इसी दौरान झोले को टटोला तो 50 हजार की एक गड्डी गायब थी। देखा तो झोला कटा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसान से जानकारी के बाद बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें 28-30 साल का नीली शर्ट पहने संदिग्ध युवक दिखा। पुलिस युवक के बारे में जानकारी जुटा रही है। इंस्पेक्टर बाह मनोज कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन की जा रही है।