फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राज्य मंत्री ने ताज नेचर वॉक का निरीक्षण कर दिए निर्देश

विज्ञापन
ताज नेचर वॉक पार्क और ताज वन का निरीक्षण के दौरान वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्त
विज्ञापन
आगरा। प्रदेश सरकार के वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान राज्यमंत्री केपी मलिक ने ताज नेचर वॉक पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने मियाबाकी पद्धति से विकसित पौधों की स्थिति, संरक्षण कार्यों और हरित आवरण बढ़ाने के प्रयासों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को ताजकुंज वन विश्राम भवन में वन विभाग एवं उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के साथ समीक्षा की। उन्होंने फॉरेस्ट कवर में 6.90 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि पर सभी संबंधित विभागों और जनसहभागिता की सराहना की और पौधरोपण के प्रयासों को जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भारतीय वन सर्वेक्षण में देहरादून की वर्ष 2021 की रिपोर्ट के अनुसार आगरा का फॉरेस्ट कवर 6.50 प्रतिशत था जो वर्ष 2023 की रिपोर्ट में बढ़कर 6.82 प्रतिशत हो गया है। इस दौरान अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक भीमसेन, प्रभागीय निदेशक राजेश कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें