एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए प्रशासन की ओर से पुख्ता तैयारियां की गईं हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। दोनों पालियों के लिए 44 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
आगरा में आज 44 केंद्रों पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी पुरुष एवं महिला की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 से 11 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगी। पहली पाली में 16 और दूसरी पाली में 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
पहली पाली में 7200 अभ्यर्थी, दूसरी में 12,576 अभ्यर्थी शामिल होंगे। दोनों पालियों के लिए 44 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 20 स्टैटिक मजिस्ट्रेट आरक्षित रखे गए हैं। केंद्रों पर एक सहायक केंद्र व्यवस्थापक व 50 प्रतिशत अन्य विद्यालयों के शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक बनाया गया है।