आगरा। थाना सिकंदरा क्षेत्र में बाइक चोरी होने पर युवक ने बीमा कंपनी से बीमा की राशि ले ली। बाद में बाइक मिलने पर इस्तेमाल करने लगा। बीमा कंपनी ने बाइक की सूचना न देने पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड कंपनी प्रतिनिधि मोहन पांडे ने पुलिस को बताया कि गांव अरदया, दौलताबाद निवासी विवेक सिंह ने अपनी बुलेट बाइक का इंश्योरेंस कराया था। 21 नवंबर 2024 को बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के एफआर लगाने के बाद कंपनी ने बीमा राशि का भुगतान कर दिया। बाद में खोई बाइक मिल गई।
इसकी सूचना विवेक ने कंपनी को नहीं दी और न ही पुलिस को बीमा के भुगतान होने की जानकारी दी। कंपनी को विवेक बाइक का इस्तेमाल करते दिखा था।