फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार
विज्ञापन

टूंडला। यमुना तलहटी के गांव ठार भवूती प्रसाद में मंगलवार आधी रात के बाद एक मकान में आग लग गई। आग और धुआं देख परिवार के लोग शोर मचाते हुए बाहर दौड़ पड़े। आसपास के लोगों ने सबमर्सिबल चलाकर बमुश्किल आग पर काबू पाया। वहीं आग से हजारों रुपये का सामान जल गया।
विज्ञापन

ठार भवूती प्रसाद निवासी लखपति सिंह बघेल के परिवार के सभी लोग मंगलवार रात नींद सोए हुए थे। रात तीन बजे करीब अचानक घर में आग लग गई। घुटन होने पर परिजनों की आंख खुल गई। आग देख उन्हाेंने शोर मचा दिया। इस पर आसपास के लोग भी जाग गए। देखते ही देखते आग बढ़ती चली गई। लोगों ने जल्दी से सबमर्सिबल चलाकर बाल्टियों से पानी डालना शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लखपति ने बताया कि घर का छप्पर, अनाज की चार बारियां, कपड़े, घर समेत करीब 80 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें