फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजबहे की पटरी कटने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबहे की पटरी कटने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न
विज्ञापन

फिरोजाबाद/टूंडला। ग्राम पंचायत पमारी के गांव मनी गढ़ी से निकल रहे रजबहे में मंगलवार रात पानी आने और पटरी टूटने से सरसों और आलू की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। किसान अब खेत में भरे पानी को निकालने में जुटे हैं।
विज्ञापन

बुधवार सुबह किसान खेतों पर पहुंचे तो पानी भरा देख उनके होश उड़ गए। किसान गिरीश दुबे, सुबोध शर्मा, सूरजपाल, दिनेश शर्मा, भानुप्रताप, बल्ले समेत दर्जनभर किसानों ने बताया कि पानी से सरसों और आलू की फसल जलमग्न हो गई है। किसानों ने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पानी छोड़ने से पहले रजबहे की सफाई कराकर कुलाबों को बंद कराया जाना चाहिए था। किसानों ने बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे की मांग की है। उधर, में पानी आने से जलोपुरा व जरौली गांव में आलू, गेहूं एवं सरसों की फसल जलमग्न हो गई। किसान उमेश चंद्र, भाव सिंह की आलू एवं गेहूं की फसल प्रभावित हुई है। इसी गांव के निवासी वीरेंद्र मैनेजर की 12 बीघा सरसों की फसल, सुनील कुमार एवं संजय सिंह की फसल प्रभावित हुई है। वहीं जरौली कलां गांव के भंवर सिंह की 50 बीघा सरसों की फसल में पानी भर गया। ग्रामीणों का आरोप है शिकायत किए जाने के बाद भी विभागीय अफसरों ने ध्यान नहीं दिया। किसान जेसीबी मंगाकर पानी निकासी करा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें