फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नहीं थम रहा बुखार का कहर, बच्ची सहित तीन मरीजों ने तोड़ा दम

Mon, 23 Sep 2024 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
-जिला अस्पताल में दवा काउंटर पर लगी मरीजों की लाइन। - फोटो : -जिला अस्पताल में दवा काउंटर पर लगी मरीजों की लाइन।
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में बुखार का कहर जारी है। बुखार से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अलग-अलग क्षेत्र निवासी एक पांच साल की बच्ची सहित तीन मरीजों की बुखार की चपेट में आने से मौत हो गई। 44 मरीज भर्ती कराए गए। सात मरीजों को हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ देखी गई। जिला अस्पताल की ओपीडी में 1387 मरीज प्राथमिक उपचार के लिए पहुंचे। बेवर थाना क्षेत्र के गांव गग्गरपुर निवासी सोना (5) पुत्री योगेश कुमार को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर सोमवार को परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बेवर के ही मोहल्ला उत्तरी काजीटोला निवासी राजा (28) पुत्र अनवर अली को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर रविवार की रात जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला भरतवाल निवासी सरोज (65) पत्नी राजेश बाबू को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उनका एक निजी डाॅक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर सोमवार को परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शहर के ही मोहल्ला कृष्णा नगर निवासी बॉबी (23) पुत्र राजेश कुमार को सांस लेने में दिक्कत के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान बॉबी की मौत हो गई।
सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि बॉबी को अंतिम सांसों में अस्पताल लाया गया था उसे हर संभव उपचार दिलाया गया। वहीं तीन अन्य मरीज मृत अवस्था में ही अस्पताल लाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें