टूंडला के गांव सिकरारी में केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल का स्वागत करते धनगर समाज के ?
- फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। केंद्र और प्रदेश सरकार जनहित कार्यों में नित नए आयाम लिख रही हैं। जनता का हर वर्ग दोनों सरकारों से संतुष्ट है। यह बातें केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने मंत्री बनने के बाद प्रथम बार कोटकी आगमन पर स्वागत समारोह के दौरान कहीं।
उन्होंने कहा कि भाजपा में सभी वर्गों का ध्यान रखा जा रहा है। केंद्र सरकार जिस तरह कार्य कर रही है उससे देश जल्द विश्व गुरु बनेगा और पूरी दुनिया में भारत का डंका बजेगा। कोरोना संक्रमण के बीच केंद्र सरकार ने टीकाकरण शुरू कराया। देश के प्रत्येक नागरिक का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के बाद फिर से भाजपा की ही सरकार बनेगी।
यादवेंद्र सिंह जादौन एड., सत्यशील जैन, उपेंद्र बघेल, अचल सिंह, मोहन सिंह पोनियां, नेम सिंह एड., उमेश आदि मौजूद रहे। उधर, गांव सिकरारी में भी प्रो. एसपी सिंह बघेल का स्वागत किया गया। प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि टूंडला विधानसभा के मतदाताओं ने हमेशा मेरा साथ दिया है। हर कदम पर मैं उनका साथ दूंगा। विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर, धनगर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह धनगर एडवोकेट ने ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र धनगर, सतीश धनगर रामगोपाल धनगर, अजय धनगर, प्रधान ख्यालीराम धनगर, राम गोपाल धनगर, शरद पोनियां आदि मौजूद रहे।