फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भाई के साथ जा रही युवती को लाठी और डंडों से पीटा

Thu, 12 Dec 2024 12:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के नगला बख्ती गांव निवासी एक महिला अपने भाई के साथ उसकी बाइक पर बैठ कर घर लौट रही थी। तभी रास्ते में घात लगाकर बैठे आरोपियों ने महिला पर हमला कर दिया। भाई बाइक छोड़ कर भाग निकला। युवती को आरोपियों ने लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुर्रा क्षेत्र के गांव नगला बख्ती निवासी सिंकी 9 दिसंबर की शाम को भाई संजीव के साथ बाइक पर बैठ कर गांव वापस आ रही थी। तभी रास्ते में गांव के रहने वाले आरोपियों ने बाइक को रुकवा लिया। बाइक रुकते ही आरोपी गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसे लाठी डंडे से पीटना शुरू कर दिया।
इस दौरान भाई किसी तरह से जान बचाकर बाइक वहीं छोड़कर भाग निकला। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। पीड़िता का मेडिकल कराया। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें