फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: निरीक्षण में अनुपस्थित 33 का रोका वेतन, स्पष्टीकरण भी तलब

Thu, 12 Dec 2024 12:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने बुधवार को जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण सुबह दस बजे किया। यहां उन्हें अधिकारी सहित 13 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उन्होंने सभी का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। साथ ही स्पष्टीकरण भी तलब किया है। इससे पूर्व उन्होंने विकास भवन का औचक निरीक्षण किया। यहां 20 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इन सभी का भी वेतन रोकने सहित स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने सात दिसंबर के अंक में अधिकारियों-कर्मचारियों के समय से कार्यालय न पहुंचने की खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया। सीडीओ नेहा बंधु ने बताया कि कार्यालयों के औचक निरीक्षण का सिलसिला जारी है। समय से कार्यालय में हाजिर न होने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों का वेतन रोका जा रहा है।
उनसे स्पष्टीकरण भी तलब किया जा रहा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर इनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक अधिकारियों को कार्यालय में बैठकर जनसुनवाई करनी है। कर्मचारी हर हाल में समय से कार्यालय में उपस्थित होकर कार्य का संपादन करें। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें