फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने पहुंची युवती ने कही ये बात, पुलिस के उड़े होश

Wed, 03 Oct 2018 07:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

साहब मेरे प्रेमी से शादी कराओ नहीं तो मैं दुनिया को अलविदा कहूंगी, यह बात एक युवती ने अंतर्जातीय प्रेम होने के बाद शादी न होने के चलते मारहरा पुलिस से कही है। प्रेमी के घर पहुंची युवती की बात न बनने पर उसने मामला थाने तक पहुंचाया है। पुलिस ने आनन-फानन में परिजनों को बुलाकर मामले से अवगत कराया है। परिजन शादी का आश्वासन देकर युवती को थाने से घर ले गए हैं।

विज्ञापन

  
मारहरा क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस को बताया कि वह अंतर्जातीय युवक से प्रेम करती है। वर्षों से चल रहा प्रेम संबंध वह शादी में बदलना चाहती है। परिवार के लोग अड़चन डाल रहे हैं। प्रेमी से शादी रचाने की जिद लेकर पहले तो युवती लड़के के घर गई। जहां लड़के के परिजनों ने शादी के प्रस्ताव को मना कर दिया। 

इसके बाद वह सीधे थाना मारहरा पहुंच गई। थाने पहुंचने के बाद युवती खुले शब्दों में कहा कि वह शादी करेगी तो अपने प्रेमी के साथ ही नहीं तो वह दुनिया को अलविदा कहने पर मजबूर होगी। ये बात सुनकर पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल उसके परिजनों को सूचना देकर थाने बुलाया। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी मारहरा जितेंद्र कुमार ने बताया कि परिजन युवती को शादी का आश्वासन देकर थाने से ले गए है। आगे कोई शिकायत या तहरीर मिलती है तो उस पर कार्रवाई कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें