फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लॉर्ड कृष्णा एकेडमी और नवोदय विद्यालय की टीम ने जीते मैच

Tue, 11 Nov 2025 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो 22 खो-खो चैंपियनशिप के उद्घाटन पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते मुख्य अतिथि। स्रोत विद्
विज्ञापन
मैनपुरी। मैनपुरी सहोदया स्कूल्स एसोसिएशन के तत्वावधान में शहर के सुदिती ग्लोबल एकेडमी में इंटर स्कूल खो-खो चैंपियनशिप का मंगलवार को शुभारंभ हो गया। चैंपियनशिप में सीबीएसई से संबद्ध जिले के 12 विद्यालयों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। बालक वर्ग के पहले मैच में लॉर्ड कृष्णा एजुकेशनल एकेडमी की टीम ने जेएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल को और बालिका वर्ग में जवाहर नवोदय विद्यालय ने सुदिती ग्लोबल एकेडमी को हराया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि, सेवानिवृत्त क्रीड़ा अधिकारी आरडी पॉल ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला हैं। जीत-हार से ऊपर उठकर खेल हमें दृढ़ता, धैर्य और संघर्ष की भावना सिखाते हैं। सहोदया स्कूल एसोसिएशन के सचिव सीपी पांडेय ने कहा कि खेलों से विद्यार्थियों में सहयोग, अनुशासन और आत्मविश्वास का निर्माण होता है, जो जीवन में सफलता की कुंजी हैं।
विद्यालय की प्रशासनिक प्रधानाचार्य डॉ. कुसुम मोहन ने कहा कि खेल हमें केवल जीतना नहीं सिखाते, बल्कि वे जीवन में हार के बाद भी मुस्कुराने और आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। स्पोर्ट्स कैप्टन अक्षित रावत ने प्रतिभागियों को खेल भावना की शपथ दिलाई। सुदिती ग्लोबल एकेडमी के प्रबंध निदेशक डॉ़ लव मोहन, आरके यादव, शशांक गुप्ता, किटी वाधवान, डॉ़ ऋचा मिश्रा, मनोज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें