सैंया। भूमि विकास बैंकों में धांधलियों पर किसानों का नौवें दिन, सोमवार को भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। वहीं, अब महिलाओं के साथ-साथ युवा वर्ग भी सहयोग करने में आगे आ गए हैं।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनाथ सिंह सिकरवार ने कहा कि अभी किसान फसल उठाने में व्यस्त हैं। किसानों की लंबी लड़ाई लड़नी है। इसके लिए सभी किसानों ने कड़ी कमर कस ली है। वहीं नारी शक्ति व युवा शक्ति ने धरने को पैनी धार देने में सक्रिय हो गए हैं। धरने पर बॉबी गुर्जर, लक्ष्मण गुर्जर, हेमंत चाहर, विजय सिंह, मायादेवी आदि मौजूद रहे।