सैंया। शिक्षण सत्र 2026-2027 के प्रारंभ होने पर भिड़ावली में परिषदीय विद्यालयों में स्केल चलो अभियान के तहत रैली निकाल कर छात्र-छात्राओं ने मां सरस्वती के रूप में पुस्तकों का पूजन किया। इस दौरान इंचार्ज प्रधानाध्यापिका रश्मि शर्मा ने पुस्तकीय ज्ञान पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। इस अवसर पर शिक्षिका निर्मला, ममता शर्मा, शिव सिंह, सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।