फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालूगंज में हुए विस्फोट के पीछे गहरी साजिश

Mon, 06 Apr 2015 01:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बालूगंज में रिलैक्स होटल मालिक के घर में शनिवार की देर रात को हुए विस्फोट के पीछे गहरी साजिश की बू आ रही है। मामले की पुलिस कई पहलुओं से जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम, बम निरोधक दस्ते के सदस्य और आईबी, एलआईयू, एटीएस समेत अन्य जांच टीमों की पड़ताल में घर से आतिशबाजी का जखीरा बरामद हुआ है। मलबे में बम के टुकड़े मिले हैं। जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है। वहीं, दोपहर तीन बजे होटल मालिक बलजीत सिंह ने विस्फोट के पीछे साजिश ही बात कही है। उन्होंने बाइकसवार दो युवकों पर बम फेंकने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इधर, एसएसपी राजेश डी. मोदक ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे की बात सामने आई है।
विज्ञापन

बालूगंज चौराहे स्थित होटल रिलैक्स के मालिक सरदार बलजीत सिंह के घर में रात 11.30 बजे जोरदार विस्फोट हुआ था। बलजीत सिंह, उनकी पत्नी इंद्रजीत कौर और उनके छोटे भाई मंजीत सिंह की तीन पुत्रियां नेहा, सिमरन और निक्की घायल हुई थीं। विस्फोट इतना भीषण था कि सिमरन के हाथ, पैर उड़ गए थे। कुछ देर बाद ही निक्की और सिमरन ने दम तोड़ दिया था। (बता दें, हादसे के बाद घरवाले पुलिस को घबराहट में तीनों बेटियां बलजीत सिंह की बता गए थे) शनिवार रात दो बजे मलबा हटाने का काम शुरू होने पर पता चला कि घर में रसोई गैस के लिए सिलेंडर का लंबा पाइप प्रथम तल पर स्थित कमरे तक गया था। जिससे विस्फोट होने अफवाह फैली थी।
उधर, शनिवार रात से अस्पताल में भर्ती बलजीत सिंह और नेहा हालत में सुधार होने पर रविवार दोपहर तीन बजे घर पहुंचे। बलजीत सिंह ने परिवारीजनों के साथ थाना रकाबगंज पहुंचकर तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि बाइकसवार दो युवकों ने उनके घर पर बम फेंका और भाग निकले। उनका बेटा हरप्रीत सिंह उर्फ किरन होटल से घर की ओर लौट रहा था। उसने बाइकसवारों को भागते देखा। घर में धमाके की आवाज सुन शोर मचा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें