फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट के लिए कार्यदायी संस्था को मिली धनराशि

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला अस्पताल परिसर में प्रस्तावित ऑक्सीजन प्लांट के लिए आखिरकार बुधवार को धनराशि कार्यदायी संस्था को दे दी गई। डीएम द्वारा जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश हैं।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों की निधि से जिला अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना होनी है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को निधि की धनराशि कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग यांत्रिक खंड आगरा को देनी थी।
स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते धनराशि कार्यदायी संस्था को नहीं दी गई। इससे प्लांट की तकनीकी स्वीकृति रोक दी गई। बुधवार के अंक में अमर उजाला ने इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह सुबह 11 बजे सीएमओ कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

उन्होंने सीएमओ डॉ. एके पांडेय से तत्काल प्रक्रिया पूर्ण कर प्लांट की स्थापना के लिए कार्यदायी संस्था को धनराशि देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कार्यदायी संस्था तत्काल निर्माण कार्य पूर्ण कराए और इसमें गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।
उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निरंतर प्लांट के कार्य की प्रगति की समीक्षा करने के लिए भी कहा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया, एसीएमओ डॉ. राजीव राय, जिला स्वास्थ्य सूचना अधिकारी रवींद्र सिंह गौर, डॉ. अनिल यादव आदि मौजूद रहे।
-----
एल-2 तक डाली जाएगी पाइपलाइन
डीएम ने सीएमओ को ऑक्सीजन प्लांट से लेकर कोविड वार्ड एल-2 तक ऑक्सीजन पाइपलाइन बिछवाने के लिए कहा है। इससे प्लांट स्थापित होते ही एल-2 वार्ड तक ऑक्सीजन की सप्लाई चालू हो जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने वाली फर्म को बुलाकर प्लांट की स्थापना से लेकर पाइपलाइन तक के कार्य की समय सारणी तय करने के लिए कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें