फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विधि और बीएड की परीक्षा प्रणाली समर्थ पर दिख रही वार्षिक

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। विधि पाठ्यक्रमों में सेमेस्टर प्रणाली लागू करने के आदेश के बावजूद परीक्षा प्रणाली के बारे में स्थिति साफ नहीं है। समर्थ पोर्टल पर विधि और बीएड पाठ्यक्रमों की परीक्षा प्रणाली अब भी वार्षिक दिख रही है। इससे कॉलेजों और विद्यार्थियों में भ्रम की स्थिति है। महाविद्यालयों से ब्योरा भी मांगा जा रहा है।
विज्ञापन


डीन अकादमिक प्रो. मनु प्रताप ने बताया कि विधि पाठ्यक्रमों में समर्थ पोर्टल के माध्यम से जो प्रवेश किए हैं वे वार्षिक प्रणाली के तहत हैं, यही पोर्टल पर दिख रहा है। हालांकि, विश्वविद्यालय ने सेमेस्टर प्रणाली से परीक्षाएं कराने का आदेश जारी किया है। फिलहाल इस विषय में कोई नया निर्णय नहीं लिया गया है।
वहीं, परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि कॉलेजों से विधि और बीएड में सेमेस्टर प्रणाली के तहत पढ़ाई पूरी कराने का ब्योरा मांगा जा रहा है। कुलसचिव अजय मिश्रा ने 26 नवंबर को सत्र 2025-26 से विधि संकाय के बीएएलएलबी, एलएलबी और एलएलएम पाठ्यक्रमों में सेमेस्टर प्रणाली लागू करने का आदेश जारी किया था।
विज्ञापन

आदेश के बाद सेल्फ फाइनेंस कॉलेज संगठन (एसएफसीए) ने इसका विरोध शुरू कर दिया। संगठन का कहना है कि वार्षिक प्रणाली से कॉलेजों की शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से संचालित होती हैं। सेमेस्टर प्रणाली से स्ववित्तपोषित कॉलेजों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा। मीडिया प्रभारी बृजेश शर्मा ने बताया कि विधि, बीएड पाठ्यक्रम भी वार्षिक प्रणाली में कराना चाहिए।

बीएड एमएड के लिए भी लिखा पत्र
आरबीएस कॉलेज के संकाय अध्यक्ष प्रो. बसंत सिंह ने बताया कि बीएड और एमएड की परीक्षाएं सेमेस्टर प्रणाली से कराने की मांग लंबे समय से की जा रही है। ऐसा होने से कोर्स, मूल्यांकन और गुणवत्ता तीनों बेहतर बनी रहेंगी। इसको लेकर कुलपति को पत्र भी लिखे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें