दरगाह अमीर अबुल उला मे अजमेर शरीफ के सलाना उर्स के मौके पर छठी शरीफ कुल की रस्म अदा की गई। स्रो
आगरा। ख्वाजा गरीब नवाज के 814 वें सालाना उर्स पर शनिवार को दरगाह हज़रत सैय्यदना शाह अमीर अबुल उला पर कुल शरीफ, फातिहा की रस्म अदा की गई। सज्जादानशीं सैयद मोहतशिम अली, नायब सैयद विरासत अली, सैयद ईशाअत अली व सैयद कैफ अली के मार्गदर्शन में जायरीनों ने कुल शरीफ की रस्म अदा की। इससे पहले कुरान शरीफ का पाठ और चादरपोशी की गई। कव्वालों ने हजरत साहब के सजदे में कव्वाली पेश की।
मीडिया प्रभारी आमिल अली ने बताया कि सज्जादानशीं के सानिध्य में कुल की रस्म और चादर चढ़ाई गई। महफिल खाने में कव्वाली का आयोजन किया गया जिसमें देशभर से पधारे कव्वालों ने ख्वाजा गरीब नवाज की शान में अपने-अपने कलाम पेश किए। यहां हर मजहब के लोग प्रार्थना करते हैं।