फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जर्जर शिक्षा भवन को तोड़ने की तैयारी, 13 करोड़ से बनेगा नया

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। पंचकुइयां स्थित शिक्षा भवन को जल्द ही ध्वस्त कर नए भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार की जा रही है, शीघ्र ही इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग इस भवन को पहले ही अनुपयोगी घोषित कर चुका है। तकनीकी टीम भी मृदा परीक्षण कर रिपोर्ट भेज चुकी है। डीपीआर फाइनल होते ही इसे खाली करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से इसे बनाया जाना है। क्षेत्रीय उप निदेशक (डीडीआर) कार्यालय के स्थानांतरण में हो रही देरी के कारण इमारत को ध्वस्त करने की प्रक्रिया अटकी हुई है। तहसील सदर के पीछे शिक्षा विभाग के अफसरों के आवास हैं। इसमें बाल सुधार गृह संचालित हो रहा है।
हालांकि बाल सुधार गृह की नई इमारत धनाैली के सिराैली में तैयार हो चुकी है। इसे शिफ्ट कराने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से कई पत्राचार हो चुके हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक, संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय को जीआईसी कैंपस के कंप्यूटर कक्ष में शिफ्ट किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय बालिका के कार्यालय को डायट परिसर में शिफ्ट किया गया है। डीडीआर कार्यालय जर्जर शिक्षा भवन में ही संचालित हो रहा है। उसे शिफ्ट करने के लिए कोई जगह नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त शिक्षा निदेशक डाॅ. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि डीपीआर तैयार की जा रही है। शासन से संस्तुति होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें