फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में दावत खाने गए युवक का शव रेलवे लाइन किनारे मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। शादी समारोह में दावत खाने गए एक युवक का शव रेलवे लाइन किनारे पड़ा मिला है। परिजनों ने हत्या कर शव रेल लाइन पर रखे जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोर्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना टूंडला क्षेत्र के गांव लालबेग-अकबरपुर निवासी रामप्रकाश का चौथे नंबर का पुत्र रविंद्र कुमार 22 मंगलवार शाम करीब पांच बजे बाइक से गांव नागऊ निवासी गीतम सिंह के यहां आयोजित शादी समारोह की दावत खाने गया था। जब वह काफी समय तक घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। रात्रि 10 बजे करीब लोगों को उसका शव हिरनगांव रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन किनारे पड़ा मिला। बाइक गांव नागऊ में खड़ी मिली।
परिजनों को इस बीच पता चला कि नागरू जाने के दौरान बच्चू बाबा आश्रम पर शराब पीने के दौरान उसका झगड़ा नागऊ निवासी कुछ लोगों से हो गया जिसमें उसकी पिटाई की गई। आरोप है कि उनके पुत्र की हत्या करने के बाद शव को रेलवे लाइन किनारे लाकर पटका गया है। मृतक रविंद्र कुमार के पिता रामप्रकाश ने कुछ लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

रेलवे लाइन किनारे मिले युवक के शव के मामले में परिजनों ने तहरीर दी है। पूरे मामले की बारीकी से जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अभिषेक श्रीवास्तव, पुलिस क्षेत्राधिकारी, टूंडला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें