फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की बिटिया ने उड़ीसा में फहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शहर की बिटिया ने उड़ीसा में अपनी प्रतिभा का परचम फहराया है। इंडियन फेडरेशन आफ यूनाइटेड नेशन एवं उड़ीसा सरकार द्वारा प्रायोजित 28वें अंतरराष्ट्रीय थिएटर महोत्सव मे डांस, ड्रामा और म्यूजिक प्रतियोगिता में हिमांशी को अंतर्राष्ट्रीय नृत्य शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस सफलता से परिवार और जनपद वासियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

उड़ीसा के कटक में 2 से 8 सितंबर तक आयोजित इस महोत्सव में 6 सितंबर को देश के सभी राज्यों से आए कत्थक कलाकारों ने कत्थक नृत्य की विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। इसमें शहर की गली पचौरियान निवासी हिमांशी द्विवेदी पुत्री सीवी द्विवेदी ने भी 15 मिनट की प्रस्तुति दी। सात सदस्यों के निर्णायक मंडल ने उनकी प्रस्तुति को सर्वश्रेष्ठ माना। हिमांशी के इस शानदार प्रदर्शन के लिए उसे अंतर्राष्ट्रीय नृत्य शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पूर्व में भी उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों में आयोजित होने वाले कत्थक नृत्य समारोह में शीर्ष पुरस्कार प्राप्त कर जनपद और प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस सफलता पर लोगों ने हिमांशी व उनके परिजनों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें