फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बढ़ाई गई तिथि, अब 10 जनवरी तक होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं

विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने स्नातक-परास्नातक की प्रयोगात्मक एवं मौखिक परीक्षाओं की तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है। पहले 31 दिसंबर तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं संपन्न कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब इन्हें 10 जनवरी तक आयोजित किए जाने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 22 दिसंबर को समाप्त हो गईं। वहीं, विवि से संबद्ध कई आवासीय परिसर की परीक्षाएं अभी जारी हैं। ऐसे में प्रयोगात्मक परीक्षा कराने में पहले से ही देरी हो रही है। 31 दिसंबर तक परीक्षा कराने के निर्देश विवि की ओर से दिए गए थे। चूंकि, इस बार समर्थ पोर्टल के जरिये ही एडमिशन और परीक्षाएं कराई गई हैं। ऐसे में समर्थ पोर्टल से प्रथम सेमेस्टर के छात्रों का डाटा देर से उपलब्ध होने के कारण भी प्रयोगात्मक परीक्षाओं के आयोजन में कठिनाई आ रही थी। इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने तिथि बढ़ाने की घोषणा की है।
प्रयोगात्मक परीक्षा समिति ने बताया कि जिन महाविद्यालयों में किसी विषय में 20 से अधिक छात्र पंजीकृत हैं, वहां प्रयोगात्मक परीक्षाएं स्वकेंद्र पर कराई जाएंगी। ऐसे महाविद्यालयों में परीक्षकों की नियुक्ति शीघ्र की जाएगी। परीक्षकों के नाम कॉलेजों की लॉगइन आईडी पर अपलोड किए जाएंगे। लगभग 70-80 प्रतिशत महाविद्यालयों में पैनल जनरेट कर दिए गए हैं। वहीं जिन महाविद्यालयों में छात्र संख्या 20 से कम है, उनकी प्रयोगात्मक एवं मौखिक परीक्षाएं पूर्व निर्धारित नोडल केंद्रों पर नोडल प्रभारियों के निर्देशन में आयोजित होंगी, जो पहले ही घोषित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

-

विद्यार्थियों को मिलेगी राहत
तिथि बढ़ने से सभी विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं बिना किसी दबाव के और सुचारु रूप से कराई जा सकेंगी। विश्वविद्यालय के इस निर्णय से महाविद्यालयों और छात्रों को बड़ी राहत मिली है। इसकी अधिसूचना वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। - प्रो. अनिल गुप्ता, समन्वयक, प्रयोगात्मक परीक्षा समिति
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें