आगरा। मिस दीवा सुपरनेशनल- 2025 की विजेता दयालबाग निवासी नागेंद्र गुप्ता और अलका गुप्ता की बेटी अवनी गुप्ता के सम्मान में रविवार को लॉयंस क्लब आगरा आधार ने स्वागत समारोह आयोजित किया। सिकंदरा रोड स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अवनी ने कहा कि सपने देखना ही नहीं, बल्कि पूरा करने के लिए समर्पण के साथ प्रयास करना भी जरूरी है। अब वह पोलैंड में होने वाली अंतरराष्ट्रीय मिस दीवा ब्यूटी क्वीन इंटरनेशनल प्रतियोगिता की तैयारी में जुटी हैं। लॉयंस क्लब के पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर जितेंद्र चौहान और डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय अजय भार्गव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर ब्रज पाराशर, ओमपाल जादौन, हिमांशु भटनागर, सोनम पाराशर, राहुल गुप्ता आदि मौजूद रहे।