फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: श्मशान घाट में टिनशेड तक नहीं, किसान की 15 घंटे नहीं हो सकी अंत्येष्टि

विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी के ग्राम चौमा शाहपुर में शमशान में टिन शैड न होने के चलते त्रिपाल लगाकर दाह संस्क
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। प्रशासन की लापरवाही के कारण मंगलवार को बारिश में चौमा शाहपुर गांव के किसान का अंतिम संस्कार 15 घंटे तक नहीं हो सका। श्मशान घाट पर टिनशेड तक नहीं है। दोपहर तक बारिश नहीं रुकने पर मजबूरी में परिजन और ग्रामीणों को तिरपाल लगाकर दाह संस्कार करना पड़ा। इसका लोगों में गुस्सा भी दिखा।
विज्ञापन

चौमा शाहपुर गांव के किसान कुशाल सिंह लोधी (48) की सोमवार रात करीब 10 बजे मौत हो गई। वे कुछ समय से बीमार थे। इधर, मंगलवार सुबह पांच बजे से क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही थी। परिजन शव रखकर बारिश बंद होने का इंतजार करते रहे। दिन करीब 3 बजे बारिश हल्की होने पर परिजन और ग्रामीण उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट लेकर पहुंचे, तो वहां टिनशेड या छत नहीं थी। बारिश के कारण खुले आसमान के नीचे दाह संस्कार करना संभव नहीं था। परिजन शव रखकर बारिश बंद होने का इंतजार करते रहे। बारिश नहीं थमने पर ग्रामीणों ने खुद तिरपाल की व्यवस्था कर किसी तरह किसान के शव का दाह संस्कार कराया।
गांव के रहने वाले वंशी जाट, रामभरोसी, अजयवीर, राधारमन, कैलाश मास्टर, भूदेव सोगरवाल, मेघ सिंह आदि ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बताया कि कई बार मांग करने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द श्मशान घाट पर टिनशेड और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं, तो ग्रामीण किरावली तहसील पर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

प्रस्ताव भेजकर जल्द कराएं व्यवस्था
मामला संज्ञान में है। चौमा शाहपुर में अंत्येष्टि स्थल निर्माण के लिए जिला पंचायत विभाग को प्रस्ताव भेजवाकर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जाएंगी। -रजत कुशवाहा, खंड विकास अधिकारी, फतेहपुर सीकरी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें