फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जैतपुर में सजा खाटू श्याम का दरबार, जागरण में कानपुर की मानसी त्रिवेदी की गायकी के दीवाने हुए भक्त, आगरा की यश गुप्ता ने भी खूब बटोरी तालियां

विज्ञापन
जैतपुर में सजा खाटू श्याम का दरबार, कानपुर की मानसी त्रिवेदी ने गायकी का दिखाया जलवा
विज्ञापन
बाह। जैतपुर के रामलीला मैदान में रविवार की रात खाटू श्याम का दरबार सजा। दरबार में हाजिरी लगाने वाले श्रद्धालु जागरण के दौरान भक्ति रस में डूबे रहे। कानपुर की गायिका मानसी त्रिवेदी ने अपने भजनों साथी हमारा कौन बनेगा, तुम न सुनोगे तो कौन सुनेगा..... मेरा सांवरिया आएगा खाटू वाले से खाटू श्याम के भक्तों को अपना दीवाना बना लिया।
विज्ञापन

तालियों और पुष्प वर्षा के बीच मानसी त्रिवेदी के बाद आगरा की प्रीति शर्मा ने दिल की आहों से जिसने भी पुकारा है.... मेरी लगी श्याम संग प्रीत भजन के जरिए भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। जबकि आगरा के यश गुप्ता ने अपने भजनों पर खूब तालियां बटोरी। पुष्प वर्षा के बीच हुए जागरण के आखिर में खाटू श्याम की आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान सुधीर दुबे, सूरज शर्मा, विशाल अरेला, अजय राजौरिया, विष्णु नौपुत्र, हरिओम तिवारी, देवेंद्र मिश्रा, देवेंद्र शर्मा, दिवाकर दौनेरिया, गुड्डू बिधौलिया, रामब्रज पांडेय, केके यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें