1.77 करोड़ की लागत से 2.6 किमी सड़क निर्माण का शुभारंभ
अछनेरा। कस्बा किरावली के व्यापारियान मोहल्ले में हर वर्ष की भांति आयोजित होने वाले पापरी वाले बाबा के उर्स मेले का रविवार रात्रि करीब 9 बजे विधायक चौधरी बाबूलाल ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक ने मजार पर पहुंचकर चादरपोशी की और क्षेत्र की खुशहाली की दुआ मांगी। उर्स मेले में पहुंचे विधायक चौधरी बाबूलाल का कमेटी सदस्यों ने साफा बांधकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान कमेटी पदाधिकारियों ने मोहल्ले में बारातघर निर्माण की मांग विधायक के समक्ष रखी।
विधायक ने कहा कि जनता जनार्दन का पैसा जनता के हित में खर्च होना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन और बुजुर्गों की पहचान व विरासत को सहेजने पर जोर देते हुए मोहल्ले में बारातघर बनवाने का आश्वासन दिया। विधायक चौधरी बाबूलाल ने कहा कि 1996 में निर्दलीय चुनाव जिताकर जनता ने जो विश्वास जताया और फतेहपुर सीकरी विधानसभा से उन्हें जो समर्थन मिला, उसे वह हमेशा याद रखेंगे। उर्स के अवसर पर आयोजित कव्वाली कार्यक्रम में कव्वाल तस्लीम आरिफ, उजैर हैदर अली और गुलनाज साबरी ने शानदार प्रस्तुति देकर मौजूद लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर चौधरी बबुआ, चौधरी बकील, चौधरी बाबू, चौधरी भूरा, चौधरी राजू, अध्यक्ष इरशाद कुरैशी, गफ्फार कुरैशी, अमरपाल सिंह मुखिया, सलमान कुरैशी, दानिश कुरैशी, हाजी रहीश कुरैशी, आसिफ, चांद कुरैशी, अप्पू कुरैशी, हाजी कद्दो, तनुज सिंघल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।