फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दंपती को लाठी-डंडे से पीटकर किया घायल

Fri, 03 May 2024 07:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
दंपती को लाठी-डंडे से पीटकर किया घायल
विज्ञापन

- कुल्हाड़ी से किया हमला, कुरावली थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी


मैनपुरी। थाना कुरावली क्षेत्र के गांव नौरगंपुर में नामजद लोगों ने एक दंपती को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। उन पर कुल्हाड़ी से भी वार किए। घायल दंपती का पुलिस ने मेडिकल कराया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव नौरंगपुर खेतूपुरा निवासी रामानंद ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम वह अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। तभी गांव निवासी नीलेश कुमार वहां आया और गाली गलौज करने लगा। जब उनकी पत्नी ने गालियां देने के पीछे वजह के बारे में पूछा तो आरोपी उग्र हो गया। महिला व पति को जा से मारने की धमकी दी। शोर शराबा सुनकर वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। आरोपी ने रामानंद को लाठी डंडे से पीटना शुरू कर दिया। बचाने आई पत्नी लक्ष्मी पर भी कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया। ग्रामीणों के विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपियों की तलाश की लेकिन कोई भी हाथ नहीं आ सका। पुलिस ने घायल दंपती का मेडिकल कराया। मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें